फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: मुंबई पहुंचे ‘केजीएफ’ स्टार यश, रणबीर के बिना अक्सा बीच पर शूट कर रहे ‘रामायण’ के वॉर सीक्वेंस

Sat, 22 Feb 2025 03:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana:  नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की ‘केजीएफ’ स्टार यश ने मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। वह एक वॉर सीक्वेंस का शूट अक्सा बीच पर करेंगे। हालांकि, इस सेगमेंट में रणबीर कपूर हिस्सा नहीं लेंगे। 
विज्ञापन
यश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता यश को ‘रावण’ के किरदार के लिए कास्ट किया है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक केजीएफ फेम अभिनेता ‘यश’ ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है  कि साई पल्लवी और रणबीर कपूर पहले ही मुंबई में कुछ सीन शूट कर चुके हैं। 

विज्ञापन

इस दिन से यश ने शुरू की शूटिंग 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता यश हाल ही में मुंबई पहुंचे और दो दिनों के कॉस्ट्यूम ट्रायल के बाद 21 फरवरी को रामायण - भाग 1 की शूटिंग शुरू कर दी। यह शेड्यूल मुख्य रूप से युद्ध के सीन पर आधारित है, जो अक्सा बीच पर फिल्माया जा रहा है। कहा जा रहा है कि युद्ध के दृश्यों को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जो रावण के किरदार को सपोर्ट करते हैं। सीन में ऑन-ग्राउंड एक्शन के साथ ग्रीन स्क्रीन इफेक्ट्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें वीएफएक्स का काफी काम किया गया है। 


यह खबर भी पढ़ें: Rohit Roy-Hina: रोहित रॉय ने हिना खान की तारीफ में किया पोस्ट, अभिनेत्री की हिम्मत को सलाम करते आए नजर

विज्ञापन

सेगमेंट का हिस्सा नहीं होंगे रणबीर कपूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेगमेंट में रणबीर कपूर हिस्सा नहीं लेंगे। इसका कारण है कि इस शेड्यूल में राम और रावण के बीच युद्ध नहीं दिखाया जाएगा। हालांकि, शूट के दौरान यश के साथ फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Mirai Release: 'हनुमान' के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रहे तेजा सज्जा, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म



कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग साल 2026 में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण’ बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में लारा दत्ता, सनी देओल और इंदिरा कृष्णा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें