हाल ही में दिग्गज फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा, जो सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय नजर आते हैं, इस कारण वह लोगों की नजर में रहते हैं। उनके ऊपर एक अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है, जिसकी वजह से आज 7 फरवरी को उनको कोर्ट के सामने पेश होना है।
क्या है पूरा मामला?
राम गोपाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश, और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के खिलाफ एक पोस्ट में कुछ बदलाव कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मामले पर टीडीपी पार्टी के समर्थक ने ओंगोल पुुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले पर आज ओंगोल ग्रामीण पुलिस थाने में उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि आपको बताते चले कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बीते 4 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन निर्माता ने जांच अधिकारी श्रीकांत से आज यानी 7 फरवरी को पेश होने की इजाजत मांगी थी।
यह खबर भी पढ़ें:
The Diplomat Teaser: जॉन की फिल्म का प्रचार करते दिखे विदेश मंत्री जयशंकर, वेदा के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स
पुराने विवादों में भी रह चुके हैं निर्माता
राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट के जरिए नजर में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने सनी लियोनी को लेकर महिलाओं पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिससे फिल्म उद्योग में तहलका मच गया था। वहीं एक स्कूल में अभद्र गाना बजाए जाने पर भी उन्होंने हैदराबाद पुलिस को ट्वीट के जरिए शिकायत की थी।
यह खबर भी पढ़ें:
Bengali Films: बंगाली डायरेक्टर्स ने शूटिंग सेट से बनाई दूरी, सिने टेक्नीशियंस हैं इस फैसले की वजह!
राम गोपाल वर्मा का वर्कफ्रंट
अभी हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने अपनी चर्चित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म सत्या को दोबारा रिलीज किया है। इसके पहले वह कल्कि ‘2898 ए डी’ के कैमियो में नजर आ चुके हैं।