फिल्म का टीजर
लगभग एक मिनट के टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर के साक्षात्कार की क्लिप से होती है, जहां वह भगवान श्री कृष्ण और हनुमान को दो महानतम राजनयिकों के रूप में बताते हैं। इसके बाद दृश्य वास्तविक भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह की भूमिका में जॉन अब्राहम और उजमा अहमद की भूमिका में खतीब पर केंद्रित हो जाता है, जो एक तनावपूर्ण, उच्च-दांव मुठभेड़ में उलझे हुए हैं।
'वेदा' के बाद हिट फिल्म का इंतजार
दरअसल, इससे पहले जॉन अब्राहम 'वेदा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब उन्हें अपनी नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' से काफी उम्मीदें हैं और यही वजह है कि इस फिल्म को चर्चा में लाने के लिए इसके टीजर में विदेश मंत्री जयशंकर की झलक दिखाई गई। हालांकि, अब देखने ये होगा कि इसका फिल्म को कितना फायदा मिलता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
द डिप्लोमैट की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डिमो पोपोव और एमएससी ग्यड ने की है, जबकि संपादन कुणाल वाल्वे ने किया है। रवि श्रीवास्तव प्रोडक्शन डिजाइन की देखरेख की है। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। कलाकारों में रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी शामिल हैं। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।