फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: उर्मिला से लेकर ईशा तक, रामू ने बॉलीवुड को दी ये एक्ट्रेस; सेट किए फिल्म मेकिंग के कई ट्रेंड

Mon, 07 Apr 2025 08:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Gopal Varma Birthday Special: बॉलीवुड के निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने अलग काम के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड को कुछ अलग दिया है। आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बचपन में स्कूल से बंक मारने वाले राम गोपाल वर्मा आज अपने अलग काम के लिए जाने जाते हैं। वह हर साल सात अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह पहले साउथ की फिल्में बनाते थे। लेकिन अब बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान है। वह ऐसे फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने बॉलीवुड को कई ट्रेंड दिए हैं। उनके दिए ट्रेंड को बॉलीवुड के कई निर्देशक फॉलो करते हैं। आज राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी उन चीजों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने बॉलीवुड को दी हैं। 
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों में बहुत पहले डेब्यू किया था। लेकिन राम गोपाल वर्मा ही वह निर्देशक हैं जिन्होंने उर्मिला मातोंडकर को 'रंगीला' में काम दिया। जिससे वह बहुत मशहूर हो गईं। राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को सबसे पहले 'द्रोही' फिल्म में काम करने का मौका दिया। खबरें हैं कि राम गोपाल वर्मा के साथ उर्मिला का अफेयर था। एक इंटरव्यू में वर्मा ने कबूल किया था कि वह उर्मिला से प्यार करते थे। उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की 'भूत', 'कंपनी' और 'जंगल' जैसी फिल्मों में काम किया।
Ram Gopal Varma: रजनीकांत की एक्टिंग पर रामू के बिगड़े बोल, अमिताभ बच्चन को लेकर भी बड़ा बयान दिया
 

राम गोपाल वर्मा - फोटो : फोटो- अमर उजाला
फिल्मों के पार्ट बनाना
राम गोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा को एक नया ट्रेंड दिया। उनकी फिल्म 'डरना मना है' दो पार्ट में है। पहली 'डरना मना है' और दूसरी 'डरना जरूरी है।' राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार' के तीन पार्ट बनाए हैं। पहली फिल्म 'सरकार' दूसरी 'सरकार राज' और तीसरी फिल्म 'सरकार 3'। उन्होंने 'कंपनी' फिल्म के भी दो पार्ट बनाए हैं। पहली फिल्म 'कंपनी' है। दूसरी फिल्म 'डी कंपनी' है।

आइटम सॉग
फिल्मों में आइटम साॉग को लाने का ट्रेंड राम गोपाल वर्मा को ही जाता है। पहले फिल्मों में एक ही अभिनेत्री अभिनय करती थी और वही गानों में डांस करती थी। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म 'कंपनी' में आइटम सांग 'खल्लास' लेकर आए। इस गाने में डांस करने के बाद ईशा कोप्पिकर को पहचान मिली। इसके अलावा 'डिपार्टमेंट' फिल्म में वर्मा 'डैन डैन' गाना लेकर आए। इसके बाद हिंदी फिल्मों में आइटम सांग लाने का चलन बना। 
Yuvraj Singh: क्या युवराज सिंह की बायोपिक पर फिर शुरू हो रहा काम? यहां जानिए पूरा मामला
 

राम गोपाल वर्मा - फोटो : फोटो- अमर उजाला
अंडरवर्ल्ड वाली फिल्में
राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड वाली फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसी कई फिल्में निर्देशित की हैं जिनमे मुंबई का अंडरवर्ल्ड दिखाया गया है। उनकी अंडरवर्ल्ड वाली फिल्मों में 'सत्या', 'डी' और 'डिपार्टमेंट' शामिल हैं। 

हॉरर फिल्मों का चलन
राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का ट्रेंड शुरू करने के लिए जाने जाते हैं। वर्मा की फिल्मों से पहले भी बॉलीवुड में हॉरर फिल्में बनीं लेकिन उन्होंने इस ट्रेंड को जिंदा किया। उनकी हॉरर फिल्मों में सबसे ज्यादा मशहूर 'रात', और 'भूत' हैं। वर्मा ने साल 2000 के बाद भी हॉरर फिल्मों पर काम करना जारी रखा जिनमें 'डरना मना है', 'डरना जरूरी है' और 'फूंक' शामिल हैं।
Manoj Kumar: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा परिवार, आमिर खान-आशा पारेख समेत पहुंचे ये सितारे

साइको थ्रिलर फिल्म
राम गोपाल वर्मा ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को साइको थ्रिलर फिल्में दी हैं। उनकी साइको थ्रिलर फिल्मों में 'कौन' और जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'साड़ी' शामिल हैं।
विज्ञापन

अलग तरह की फिल्म
राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड को 'निशब्द' जैसी अगल फिल्म दी है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे अलग फिल्म है। इस फिल्म में एक बुजुर्ग व्यक्ति (अमिताभ बच्चन) को युवा लड़की (जिया खान) से लगाव हो जाता है। इसके बाद परिवार में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें