फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया डीडीएलजे मूमेंट, बोलीं- पंजाब के खेतों में मिस नहीं कर सकते...

Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पंजाब में दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग के दौरान पंजाब के खेतों में ली गई अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो में रकुल मस्ती भरे मूड में लग रही हैं। उनको मस्ती में देखकर प्रशंसकों ने भी उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री की अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का इंतजार प्रशंसक कर रहे हैं। इस फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। इसके अगले हिस्से की शूटिंग पंजाब में हो रही है। इस दौरान अपने कुछ मस्ती भरे पलों की फोटो रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की है। इस फोटो में रकुल प्रीत सिंह ने अपना डीडीएलजे मूमेंट शेयर किया है।

Zeenat Aman: जीनत अमान बोलीं- किस जीनियस ने तय किया कि 'आंटी' अपमानजनक शब्द है, मुझे आंटी होने पर गर्व

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने डीडीएलजे मूमेंट को शेयर किया है। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा,' मैं अपने डीडीएलजे मूमेंट को पंजाब के खेतों में जीने से नहीं चूकी'। इस पोस्ट में खेत के साथ रकुल ने अपने मेकअप रूम से मस्ती भरे पलों के फोटो भी शेयर किए हैं।
 


प्रशंसकों की आई ऐसी प्रतिक्रिया
रकुल प्रीत की इस पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'आपके पोस्ट ने मेरा दिन बना दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह, आपकी फोटो बहुत ही सुंदर है'। एक अन्य ने लिखा, "बहुत सुंदर और बेहद क्यूट" वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "सुंदर दृश्य।"

Vettaiyan Song: 'वेट्टैयन' का दूसरा गाना जारी, फिल्म में रजनीकांत के किरदार को बखूबी बयां कर रहा 'हंटर वंतार'

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह को देखा गया था। इस फिल्म की दूसरी कड़ी में आर माधवन, अजय देवगन, रकुल प्रीत को देखा जाता था। रकुल प्रीत सिंह ने साल 2009 में एक कन्नड़ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में ‘यारियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने दे दे प्यार दे, रनवे 34, डॉक्टर जी, थैंक गॉड और छतरीवाली जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें