नमाज पढ़ते राखी का वीडियो वायरल
हाल ही में, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री नमाज अदा करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी को ब्लैक सूट के साथ हिजाब पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह नमाज पढ़ती हुई भी नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, लोगों का ध्यान राखी के कपड़ों पर गया और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
यूजर्स ने लगा दी क्लास
राखी की इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘राखी बहन पैंट को छोड़ा नीचे करो प्लीज, इतना ऊपर पहनकर नमाज नहीं होता है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘आप नमाज पढ़ रही हैं यह बहुत ही अच्छी बात, लेकिन नमाज में कपड़े पूरे होने चाहिए। ‘एक और यूजर ने लिखा, ‘नमाज पढ़ना सही है, लेकिन कुछ बेसिक रूल्स का ध्यान रखना जरूरी है। पहला तो आपको कपड़े पूरे पहनने चाहिए और दूसरा उन्हें नेल पेंट भी नहीं लगाना चाहिए था।’
Varun Dhawan : पहले गिगी हदीद के संग किस की चर्चा, अब 'सिटाडेल' प्रीमियर पर रेखा और वरुण ने दिए जमकर पोज
राखी ने अपनाया इस्लाम धर्म
आपको बता दें कि राखी को साल 2022 में पति आदिल खान दुर्रानी से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने निकाह भी कर लिया था। निकाह के बाद राखी ने अपना धर्म बदल दिया और इस्लाम को कबूल कर लिया। यही नहीं, राखी ने अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था। भले ही आज राखी अपने पति से अलग हो गई हैं, लेकिन वह इस्लाम के सभी रीति-रिवाज को निभा रही हैं।