फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Secret Invasion: मार्वल स्टूडियोज की 'सीक्रेट इनवेजन' का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन इस ओटीटी पर आएगी सीरीज

Mon, 03 Apr 2023 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल स्टूडियोज ने सैमुअल एल जैक्सन, कोबी स्मल्डर्स, डॉन चीडल और बेन मेंडेलसोहन स्टारर ‘सीक्रेट इनवेजन’ नामक आगामी सीरीज का एक नया ट्रेलर जारी किया है।
विज्ञापन
सीक्रेट इनवेजन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज ने सैमुअल एल जैक्सन, कोबी स्मल्डर्स, डॉन चीडल और बेन मेंडेलसोहन स्टारर ‘सीक्रेट इनवेजन’ नामक आगामी सीरीज का एक नया ट्रेलर जारी किया है। यह आगामी जासूसी सीरीज किंग्सले बेन-अदिर, ओलिविया कॉलमैन और एमिलिया क्लार्क को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से भी परिचित कराएगी।

विज्ञापन

सीक्रेट इनवेजन का ट्रेलर हुआ जारी

हाल ही में, मार्वल स्टूडियोज ने ‘सीक्रेट इनवेजन’ का ट्रेलर जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि सैमुअल एल जैक्सन द्वारा अभिनीत निक फ्यूरी आखिरी बार दुनिया को संभालने की धमकी देने वाले शेप शिफ्टर्स से लड़ने के लिए वापस लौट रहा है। ‘सीक्रेट इनवेजन’ के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि किस तरह निक फ्यूरी ऐसे दुश्मनों से मुकाबला कर रहा है, जो अपना आकार बदल लेते हैं।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

नए मार्वल सिनेमैटिक शो ‘सीक्रेट इनवेजन’ के ट्रेलर को देखकर फैंस के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी  है। ‘सीक्रेट इनवेजन’ 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। काइल ब्रैडशीट द्वारा निर्मित, मार्वल के ‘सीक्रेट इनवेजन’  में छह एपिसोड शामिल हैं। इस सीरीज का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी होगा। सीरीज का ट्रेलर देखकर फैंस भी इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर वाकई में काफी आकर्षक लग रहा है।

South Celebs: बॉलीवुड की बड़ी फिल्में ठुकरा चुके हैं ये साउथ सुपरस्टार्स, इस वजह से किया था इनकार

विज्ञापन

सीरीज की कहानी है बेहद खास

 आपको बता दें कि इस वेब सीरीज को एमसीयू के मौजूदा दौर में सेट किया गया है। सीरीज में निक फ्यूरी को पता चलता है कि धरती पर कुछ ऐसे शैतान आ गए हैं, जो अपना आकार बदल लेते हैं। इस तरह निक फ्यूरी एक्शन में आते हैं और कुछ दोस्तों के साथ मुहिम पर निकलते हैं।  इस तरह निक फ्यूरी एक बार फिर अभियान पर निकलते है, लेकिन इस बार उनके शानदार और बेहद ताकतवर अवेंजर्स नहीं हैं। इस तरह उसके लिए यह राह आसान नहीं रहने वाली है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें