इसलिए राकेश ने मुंडवा लिया था अपना सिर
राकेश रोशन के मुताबिक 'खुदगर्ज फिल्म में मैंने आखिरी बार अदाकारी, निर्देशन और प्रोड्यूसर का काम किया। अगर फिल्म अच्छी नहीं चली होती तो मैं यहां न बैठा होता। तो मैंने शपथ ली थी कि अगर फिल्म अच्छी चली तो मैं अपना सिर मुंडवा दूंगा। फिल्म अच्छी चली, लेकिन मैं सिर नहीं मुंडवा सका। लेकिन तब मैं सो नहीं पा रहा था क्योंकि मैंने शपथ ली थी और मैं इसे पूरा नहीं कर पा रहा था। इसलिए अगले दिन मैंने नाई को अपने घर बुलाया, वह मेरे सामने एक घंटे बैठा रहा। इसके बावजूद मैं सोच रहा था कि मैं ये करूं या नहीं। लेकिन आखिरकार मैंने सर मुंडवा लिया।'
Rakesh Roshan: ‘वो दो पीछे बैठे हैं बंदूक के साथ, कभी…’, जब फिल्म निर्माता ने सुनाई अपने डर की दास्तां
'कृष 4' का निर्देशन नहीं करेंगे ऋतिक
राकेश रोशन इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह 'कृष 4' का निर्देशन नहीं करेंगे। राकेश रोशन ने साल 2003 में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत साइंस-फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' से कृष फ्रैंचाइज की शुरुआत की। इस फिल्म की कामयाबी के बाद 2006 में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'कृष' आई। साल 2013 में ऋतिक, प्रियंका, विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत की 'कृष 3' आई।