'भागम भाग' और 'ढोल' जैसी सफल कॉमेडी फिल्मों का रहीं हिस्सा
अपनी बोल्ड अदाओं के चलते तनुश्री दत्ता को एक के बाद एक कई फिल्में मिलने लगीं। इसके बाद 2006 में ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा इसी साल वो ‘36 चाइना टाउन’ और ‘रकीब’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। हालांकि, तनुश्री दत्ता की कोई भी फिल्म कोई बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन उनकी फिल्मोग्राफी में ‘रिस्क,’ ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘स्पीड’, ‘रामा: द सेवियर’, ‘सास बहू और सेंसेक्स’, ‘रोक’ और ‘अपार्टमेंट’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म
फिल्मी दुनिया से दूर, अपनाया अध्यात्म का रास्ता
कभी फिल्मों में बोल्ड सीन्स देकर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली तनुश्री दत्ता ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूर हटकर अध्यात्म का रुख कर लिया था। इसके पीछे एक वजह है। दरअसल, तनुश्री को इंडस्ट्री में अचानक काम मिलना बंद हो गया था। जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इसी दौरान उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूर होकर अध्यात्म का रुख अपनाया। शुरूआती वक्त में वह डेढ़ साल तक एक आश्रम में रहीं। फिर, वह लद्दाख चली गईं जहां उन्होंने बौद्ध ध्यान सीखा। इस दौरान तनुश्री विपश्यना ध्यान का भी अभ्यास करती हैं। तनुश्री पर अध्यात्म का जुनून इस कदर हावी था कि वो अपना सिर तक मुंडवा देना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में तनुश्री बताती हैं कि मैंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी की है, जिससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि वो अपने सिर के बालों को शेव कर देना चाहती थीं, लेकिन भारत जैसे देश में बालों को शेव कर देना किसी महिला के लिए आसान नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने बालों को बहुत छोटा कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ें: Mohan Babu: कभी भाई तो कभी बेटे से जमीनी विवादों में घिरे अभिनेता, अभिनेत्री सौंदर्या की मौत के बाद लगे आरोप
तनुश्री ने ही की ‘मी टू’ की शुरूआत
बॉलीवुड पर लगे ‘मी टू’ की शुरूआत भी तनुश्री दत्ता ने ही की थी। 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर उनके साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि 2009 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया था। बाद में तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ कानूनी माला भी दायर किया था। इसके अलावा तनुश्री दत्ता ने फिल्म निर्देशक-निर्माता विवेक अग्निहोत्री पर भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म चॉकलेट के सेट पर विवेक अग्निहोत्री ने उनसे अपने कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया था। तनुश्री के बाद ही कई और अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड के कलाकारों व निर्माता-निर्देशकों पर इस तरह के छेड़छाड़ व यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
2010 में आई थी तनुश्री की अंतिम फिल्म
2010 में अंतिम बार फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नजर आईं तनुश्री दत्ता पिछले लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, तनुश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस दौरान कुछ एक मी टू के आरोपी निर्देशक-निर्माताओं ने उन्हें फिल्में ऑफर की थीं, जिन्हें तनुश्री ने साफ मना कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: कबड्डी विश्व कप 2025 पर चढ़ा सलमान खान की 'सिकंदर' का खुमार, निर्माताओं ने किया बड़ा एलान
नाना पाटेकर को राहत की खबरों से अभिनेत्री ने किया इंकार
हाल ही में तनुश्री तब फिर से चर्चाओं में आई थीं जब नाना पाटेकर के वकील ने ये बयान दिया था कि अदालत ने तनुश्री की शिकायत को खारिज कर दिया है और नाना पाटेकर को इस मामले में बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि, नाना के वकील के इस दावे के बाद तनुश्री दत्ता ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस तरह की खबरों और दावों को गलत बताया था। पोस्ट में तनुश्री ने कहा था कि उनके द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोप अभी खारिज नहीं हुए हैं। उनका मामला अभी बंद नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने बताया था कि 2019 में मुंबई पुलिस द्वारा नाना पाटेकर समेत अन्य पर यौन उत्पीड़न शिकायत वाली बी-समरी रिपोर्ट को कोर्ट ने कैंसिल किया है, न कि उनके द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को। उन्होंने कहा था कि हर साल नाना पाटेकर की पीआर टीम फर्जी अफवाहें फैलाने में लगी रहती है। जल्द ही नाना पाटेकर पर आरोप पत्र दायर किया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा।