विलेन लोगों को मारता है
राकेश बेदी ने आगे बताया 'क्या वह सीटी मारने से मर जाएगा? यह समझना जरूरी है कि फिल्म में हिंसा दिखाने का एक मकसद है। ल्यारी में जिस तरह से विलेन अपने दुश्मनों को मारते हैं, वह भी डरावना है। अगर तुम किसी आदमी को इतनी आसानी से मार सकते हो, तो तुम्हें रणवीर की क्या जरूरत है? मुझसे ही मरवा देते मैं ही कर देता।'
बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही 'धुरंधर'
आपको बता दें कि 'धुरंधर' अपनी परफॉर्मेंस और स्क्रीन टाइम से धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 483 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।