फिल्म जगत के ये चेहरे रडार पर
सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के मामले की जांच में ईडी द्वारा जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें जिन चर्चित चेहरों का नाम है, उनमें फिल्म जगत की तीन हस्तियां हैं। जांच एजेंसी ने इस मामले में कथित वित्तीय लेन-देन का पता लगाया है। जिन सितारों की संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें नामी अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अंकुश हाजरा भी हैं।
किसकी कितनी संपत्ति जब्त?
इस मामले में ईडी ने उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये (उनकी मां के नाम पर पंजीकृत), सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये और अंकुश हजारा 47.20 करोड़ रुपये संपत्तियां अटैच की गई हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई है। ईडी ने पहले भी 1xBet मामले में कई बड़े नामों के खिलाफ कार्रवाई की है।