धमकी पर क्या बोले थे अभिनेता?
राजपाल यादव ने धमकी मिलने के बाद कहा था 'इस मामले पर बात करना मेरा काम नहीं है। मैं अपने काम से हर उम्र के लोगों, चाहे वो जवान हों या बूढ़े हों, सबको हंसाने की कोशिश करता हूं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। इस मामले में जो भी जानकारी देने की जरूरत है, एजेंसियां उसे देंगी। मुझे जो पता था वो मैंने बता दिया।'
तिहाड़ जेल में हैं राजपाल यादव
आपको बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वह एक चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। पैसे ना चुका पाने के कारण उन्हें यह सजा काटनी पड़ रही है। चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई।