हर दिन पापा को याद करता हूं
अपने पिता को याद करते हुए कपिल ने कहा, ‘अतीत कभी बदलता नहीं है। जो लोग चले गए, वो लौटकर नहीं आते। जब मैंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीता और 10 लाख रुपये का चेक मिला, तो मैं रो पड़ा। बस यही सोच रहा था, काश आज पापा होते। जब मेरा शो शुरू हुआ, तो एक दिन रात 9 बजे मैं अपने घर के बाहर खड़ा था। पूरी सोसायटी के घरों में टीवी चल रहे थे और लोगों की हंसी सुनाई दे रही थी, जो मेरा शो देख रहे थे। मैंने सोचा, अगर पापा जिंदा होते, तो कितना खुश होते। मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जब उनकी कमी ज्यादा महसूस होती है।’
यह खबर भी पढ़ेंः ‘कुछ देशों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं’, कपिल शर्मा का बिश्नोई गैंग पर कटाक्ष; बाद में कैमरा देख कही ये बात
सिंगर बनने मुंबई आए थे कपिल
कपिल अमृतसर से मुंबई सिंगर बनने का सपना लेकर आए थे। लेकिन उन्हें असली पहचान 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद मिली। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ जीता। 2013 में उन्होंने अपना शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू किया, जो बहुत हिट हुआ। धीरे-धीरे कपिल भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडियन बन गए। इसी के साथ वे कई फिल्में भी कर चुके हैं। इनमें 'किस-किसको प्यार करूं' और 'किस किसको प्यार करूं 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन होस्ट कर रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स ने इसके पांचवे सीजन का भी ऐलान कर दिया है।