राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस बीच राजकुमार राव के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। राजकुमार राव की पहली लीड रोल वाली फिल्म शाहिद अपनी रिलीज के 12 साल बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि आप यह फिल्म कहां और कैसे देख सकते हैं।