फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikanth First Look: नजरिया बदलने आया 'श्रीकांत', सामने आई राजकुमार राव की आगामी फिल्म की पहली झलक

Fri, 05 Apr 2024 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजकुमार राव इन दिनों अपनी बायोपिक 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ गया है।
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह एक बायोपिक है, दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर आधारित है। उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला लुक राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीडियो में फिल्म की पहली झलक लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो में श्रीकांत के किरदार में राजकुमार राव का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। राजकुमार दौड़ते हुए आ रहे हैं और वीडियो के आखिर में फिल्म के शीर्षक के साथ इसकी रिलीज डेट सामने आती है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे। 

तुषार हीरानंदानी ने किया है निर्देशन
फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव स्लेटी और सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहें हैं। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। फिल्म का पहला लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम 'श्री' रखा गया था। लेकिन बाद में इसके नाम को बदलकर 'श्रीकांत' कर दिया गया है। अभिनेता राजकुमार ने फिल्म के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ''एक ऐसे प्रेरक जीवन की कहानी, जो आपकी आंखों को हमेशा के लिए खोल देगी। आप सभी का नजरिया बदलने आ रहा है श्रीकांत'। राजकुमार राव के अलावा फिल्म की अभिनेत्री अलाया एफ ने भी अपनी सोशल मीडिया साइट पर इस फिल्म का वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

Jaya Bachchan: जया बच्चन हैं काफी चिल, बेटी श्वेता और नातिन नव्या के दोस्त जया को करते हैं काफी पसंद

कौन हैं श्रीकांत बोल्ला? 
श्रीकांत बोल्ला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रबंधन विज्ञान में पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र हैं। उनका जन्म 1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के सीतारमपुरम में एक दृष्टिबाधित शिशु के रूप में हुआ था। उनका परिवार मुख्य रूप से खेती पर निर्भर था। मैट्रिकुलेशन के बाद उन्होंने 12वीं में विज्ञान की पढ़ाई करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने एक मामला दायर किया और छह महीने के इंतजार के बाद उन्हें अपने जोखिम पर विज्ञान का अध्ययन करने की अनुमति दी गई। उन्होंने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंकों के साथ अपनी कक्षा में टॉप किया। 
विज्ञापन

Boney Kapoor: निर्माता बोनी कपूर तीनों खान को लेकर की भविष्यवाणी, अजय देवगन के लिए कही यह बड़ी बात

कोचिंग संस्थानों से किया गया वंचित
श्रीकांत बोल्ला को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कोचिंग संस्थानों में प्रवेश से वंचित कर दिया गया, क्योंकि वे दृष्टिबाधित थे। आगे चलकर उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया, जहां वे पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र थे। उन्हें अमेरिका में कॉर्पोरेट अवसर दिए गए थे, लेकिन वे भारत में काम करना चाहते थे। श्रीकांत हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ हैं, जो एक संगठन है जो पर्यावरण के अनुकूल, डिस्पोजेबल उपभोक्ता पैकेजिंग समाधान बनाने के लिए अशिक्षित विकलांग कर्मचारियों को रोजगार देता है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है।
Srikanth: उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला पर बन रही फिल्म, दृष्टिहीन होते हुए भी संघर्ष कर ऐसे खोली दुनिया की आंखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें