फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikanth: खत्म हुआ इंतजार! बदले हुए नाम के साथ इस दिन थिएटर में दस्तक देगी राजकुमार राव की फिल्म

Sat, 30 Mar 2024 02:30 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर आधारित है। बोल्ला एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने अपनी दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका और अलाया एफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजकुमार राव के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत', जिसका नाम पहले 'श्री' रखा गया था। उसका इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने शनिवार को इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी।

विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
दरअसल, टी-सीरीज और चॉक एन चीज फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी के बैनर तले बनी इस फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शक से इसका इंतजार कर रहे थे। शनिवार को टी-सीरीज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म अक्षय तृतीया के मौके पर 10 मई को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में एक टैगलाइन भी लिखा गया है, 'आ रहा है सबकी आंखें खोलने'।
 

तुषार हीरानंदानी ने किया है निर्देशन
दरअसल, श्रीकांत बोल्ला एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने अपनी दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका और अलाया एफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'श्रीकांत' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म की कहानी सुमित पुरोहित और जगदीप सिंधु ने लिखी है।

No Entry 2: 'नो एंट्री' के सीक्वल में इन सितारों की जोड़ी मचाएगी धमाल, बोनी कपूर ने स्टार कास्ट का किया खुलासा

 
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं श्रीकांत बोल्ला 
गौरतलब है कि उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला बौलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव से आते हैं। वे प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए में पढ़ाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र थे।

Parineeti Chopra: चमकीला के ट्रेलर लॉन्च पर फैंस को नहीं पसंद आया परिणीति का गाना, बोले- अब गाने की जरुरत नहीं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें