फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: 'वेट्टैयन' के बाद 'कुली' की शूटिंग करने के लिए तैयार रजनीकांत, इस दिन से फ्लोर पर जाएगी लोकेश की फिल्म

Tue, 14 May 2024 12:46 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत ने हाल ही में टीजे ज्ञानवेल के जरिए निर्देशित 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की है। वहीं, अब वे अगले महीने लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही 'कुली' के सेट पर जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
कुली फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत ने बीते दिन 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीर साझा करते हुए दी थी। वहीं अब अभिनेता की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। निर्देशक लोकेश कनगराज 'कुली' के जरिए रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

तीन हफ्ते तक ब्रेक पर रजनीकांत
फिल्म के रोमांचक घोषणा वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कुली' के लिए मुख्य फोटोग्राफी और शूटिंग 6 जून, 2024 को शुरू होने वाली है। इस वजह से रजनीकांत फिल्म के सेट पर कदम रखने से पहले तीन सप्ताह का अंतराल लेने के लिए तैयार हैं। छोटे से ब्रेक के बाद वे फिर कैमरे के सामने आएंगे।
Soni Razdan: मुंबई होर्डिंग ढहने पर सोनी राजदान का BMC पर तंज, कहा- लोगों के मरने के बाद अवैध क्यों बताते हैं

अभिनेत्री की तलाश जारी
हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि फिल्म में मजबूत महिला किरदार होंगे। खबरें हैं कि श्रुति हासन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि वे फिल्म में अभिनेता की बेटी के रूप में नजर आ सकती हैं। साथ ही कहा गया है कि अन्य बड़े कलाकारों को भी जल्द ही कास्ट किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने बाकी है।
Heeramandi: 14 साल की प्लानिंग के बाद क्या बनेगा हीरामंडी का सीक्वल? खुद भंसाली ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले यह खबर आई थी कि फिल्म का पहला भाग पूरी तरह से फाइनल हो चुका है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं। टीम शेष हिस्से को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार है।  कुली' के सह-लेखकों में से एक चंद्रू अंबाजगन ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर यह रोमांचक खबर साझा थी। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू हो जाएगी। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें