फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: अदिति राव की हंसिनी वाली चाल ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लड़के क्या लड़कियां भी हुईं दीवानी!

Mon, 13 May 2024 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'हीरामंडी' सीरीज की हर तरफ चर्चा है। संजय लीला भंसाली ने जो कमाल रचा है दर्शक उसकी तो तारीफ कर ही रहे हैं, लेकिन इन दिनों इस सीरीज की वजह से सबसे ज्यादा लाइमलाइट में अदिति राव हैदरी हैं, जो अपनी हंसगामिनी चाल की वजह से छाई हुई हैं। 
 
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदिति राव हैदरी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई हैं। संजय लीला भंसाली की 1 मई को रिलीज हुई इस बहु प्रतीक्षित सीरीज में अभिनेत्री बिब्बोजान के किरदार में नजर आई हैं। उनके अभिनय की तो तारीफ हो ही रही है, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल हुई है इस सीरीज से उनकी चाल। अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो स्क्रॉल करते हुए अदिति के इस वायरल वीडियो से जरूर दो-चार हुए होंगे, जिसमें वह हंसगामिनी बनी नजर आ रही हैं। आपको पता है कि अदिति की यह चाल कहां से ली गई है? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वीडियो
फेसबुक हो या इंस्टाग्राम 'हीरामंडी' से अदिति राव हैदरी का वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेत्री का यह सीन तब का है, जब वह मुजरा करती नजर आती हैं। वह झटककर हंसिनी सी चाल में चलती दिखी हैं। पिछले कई दिनों से उनका यह सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में है। यूजर्स इस पर अदिति की तारीफ करते नहीं थक रहे। नीचे साझा किया गया वीडियो डेली स्क्रॉल (@dailyy_scroll) नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। 

मधुबाला - फोटो : इंस्टाग्राम
इस अभिनेत्री से लिया आइडिया?
अदिति राव हैदरी की इस चाल की जहां लोग तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ लोग इसे कॉपी बता रहे हैं। ऐसी ही चाल फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में मधुबाला की थी। इंस्टाग्राम पर @chaarsoubis नाम के हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में अदिति राव हैदरी और मधुबाला दोनों की वीडियो को साझा किया गया है। हालांकि, इस पर यूजर्स ट्रोल न करके, भंसाली की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भंसाली बेहतर तरीके से जानते हैं कि चीजें कहां से लेनी हैं'। 
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री को शुक्रिया कह रहे यूजर
इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूजर्स का एक वर्ग अदिति को इसलिए शुक्रिया कह रहा है कि उन्होंने अपने बॉडीटाइप के साथ सहज रहने की सीख दी है। @kritiscribbles के हैंडल से साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा है, 'ऐसी दुनिया में जहां, हमारी प्राकृतिक काया की हर तरफ आलोचना की जाती है, जज किया जाता है, वहां यह वीडियो काफी सुखद है। अपूर्णता में भी सुंदरता हो सकती है। अदिति लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं और जैसे हैं, खुद से वैसे ही प्यार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें