आनंद सिंह चौहान के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर राजस्थानी फिल्म 'धूड़' का ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म में एक्टर यशपाल शर्मा अहम किरदार में नजर आएंगे। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म।
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। खास बात यह है कि 'धूड़' पहली राजस्थानी फिल्म है, जो पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की कहानी 90 के दशक के राजस्थान को करीब से दिखाती है। इसमें उस दौर की संस्कृति, लोगों की जिंदगी और राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी कई झलकियां देखने को मिलेंगी।
फिल्म धूड़
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhoodmovie
फिल्म की स्टारकास्ट
'धूड़' में यशपाल शर्मा, अलका अमीन, भवानी सिंह चौहान, विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी और वानिक्की त्यागी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, वेकेशन की तस्वीरों में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग
फिल्म धूड़
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhoodmovie
कब रिलीज होगी फिल्म?
- 'धूड़' का लेखन और निर्देशन आनंद सिंह चौहान ने किया है।
- फिल्म का निर्माण समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डीएस चौहान और अभिषेक चोपड़ा ने किया है।
- फिल्म का संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है।
- 'धूड़' कलाम एकेडमी और समर जैन की प्रस्तुति है, जबकि यह सोल ऑफ डेजर्ट प्रोडक्शन की फिल्म है, जो स्टूडियो ऐनाक के सहयोग से बनाई गई है।
- 'धूड़' 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म को मिराज सिनेमा पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करेगा।
देखें ट्रेलर-