फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nidhi Agrawal: 'राजा साब' एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं- वो अश्लील मैसेज कर रहा..

Thu, 09 Jan 2025 08:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजा साब में नजर आने वाली अभिनेत्री निधि अग्रवाल साइबर क्राइम का शिकार हो रही हैं। उन्होंने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
1 of 4
निधि अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने हैदराबाद में साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने परेशान किया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि परेशान करने वाला अज्ञात व्यक्ति बार-बार उनके इंस्टा अकाउंट को अश्लील मैसेज से टैग कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @nidhi_agarrwal
साइबर क्राइम पुलिस से की शिकायत
निधि अग्रवाल ने कहा, साइबर क्राइम पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि ऑनलाइन धमकियों के कारण वह और उनका परिवार भावनात्मक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Manoj Bajpayee: 'सत्या' की सफलता के बाद खुद को दोषी मानने लगे मनोज बाजपेयी, अक्षय खन्ना ने की मदद, ये थी वजह

विज्ञापन

3 of 4
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @nidhi_agarrwal
इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं निधि
वर्कफ्रंट की बात करें तो निधि अग्रवाल इन दिनों दो प्रोजेक्ट में बिजी हैं। ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी के निर्देशन में फिल्म हरिहर वीरमल्लू में पवन कल्याण के साथ अभिनय कर रही हैं, जिसकी शूटिंग विजयवाड़ा में हो रही है। इसके बाद मारुति के निर्देशन में प्रभास के साथ हॉरर कॉमेडी राजा साब में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 

Dhanush-Nayanthara: थमने का नाम नहीं ले रहा धनुष-नयनतारा का विवाद, कॉपीराइट मामले अब इस दिन होगी सुनवाई

विज्ञापन

4 of 4
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @nidhi_agarrwal
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा समर्थित, द राजा साब 10 अप्रैल, 2025 को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का साउंडट्रैक थमन द्वारा रचित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में संजय दत्त एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें