फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: लॉस एंजिल्स में नोरा फतेही, भीषण आग के कारण होटल निकाला गया बाहर, बोलीं- यह बहुत डरावना है

Thu, 09 Jan 2025 04:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में नोरा कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "मैं एलए में हूं और जंगल में लगी आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह सच में भयानक है। हमें पांच मिनट पहले ही यहां से निकलने का आदेश मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने हाल ही में बताया कि लॉस एंजिल्स में लगी आग के कारण उन्हें और उनकी टीम को होटल खाली करने के लिए कहा गया था। काम के लिए यूएसए गई नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जंगल की आग की एक झलक साझा की और प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपने अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा ने वीडियो साझा कर दिखाया खतरनाक मंजर
वीडियो में नोरा कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "मैं एलए में हूं और जंगल में लगी आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह सच में भयानक है। हमें पांच मिनट पहले ही यहां से निकलने का आदेश मिला है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं यहां से निकल रही हूं। मैं एयरपोर्ट के पास जाऊंगी और वहां आराम करूंगी क्योंकि आज मेरी फ्लाइट है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे पकड़ पाऊंगी।"

US wildfire: घर जलकर हुए राख, किसी ने खोया परिवार, लॉस एंजिल्स में आग से हॉलीवुड सितारों में मचा हाहाकार    
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
होटल से तुरंत निकाला गया बाहर
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इसे रद्द नहीं किया जाएगा क्योंकि यह सब डरावना है। मैं आप लोगों को अपडेट रखती रहूंगी। मुझे उम्मीद है कि लोग सुरक्षित हैं, मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।" हालांकि, नोरा ने यह नहीं बताया कि वह लॉस एंजिल्स में क्यों हैं।

Match Fixing Review: मनमोहन सिंह सरकार ने की पाकिस्तान से ‘मैच फिक्सिंग’? साल की पहली हिंदी फिल्म का बड़ा सवाल

4 of 5
पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO
इन मशहूर हस्तियों के घर हुए खाक
बता दें कि लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग ने सैकड़ों घरों को नष्ट कर दिया है, और इनमें जेमी ली कर्टिस, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन, एडम ब्रॉडी, यूजीन लेवी, एंथनी हॉपकिंस, बिली क्रिस्टल, माइल्स टेलर, केली टेलर और अन्ना फारिस जैसी हॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका ने साझा किया था पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा समेत कई हस्तियों ने भी प्रभावित लोगों के लिए अपनी चिंता और समर्थन व्यक्त किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रह पाएंगे।" स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि फायर फाइटर्स तेजी से फैलती आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें