सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु
- फोटो : इंस्टाग्राम
निजी समारोह में रचाई शादी
राज ने सैम के लिए खरीदा खूबसूरत घर
शादी के बाद राज ने सामंथा को आलीशान घर गिफ्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज निदिमोरु ने सामंथा को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक खूबसूरत घर देकर सरप्राइज दिया है। एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राज ने सामंथा को वेडिंग गिफ्ट में घर की चाभी दी है। यह घर उनके लिए शादी की एक खूबसूरत याद बन गई है।
सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू ने रचाई शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ननद शीतल ने भाभी सामंथा के लिए साझा किया इमोशनल पोस्ट
सामंथा और राज की शादी से दोनों के परिवारों में खुशिया हैं। राज की बहन शीतल निदिमोरु ने अपनी भाभी सामंथा के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए शादी की बधाई दी है। शीतल ने एक कविता शेयर करते हुए लिखा है, 'हर किसी को ऐसा प्यार मिले, जो इतना शांत, इतना स्थिर और इतना सही लगे'। ननद के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए सामंथा ने शुक्रिया अदा किया है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और राज दोनों की दूसरी शादी
सामंथा और राज दोनों की यह दूसरी शादी है। सामंथा की पहली शादी जहां नागा चैतन्य से हुई थी। नागा और सामंथा ने 2017 में शादी रचाई, मगर दोनों की शादी में दरार आ गई और साल 2021 में इनका तलाक हो गया। वहीं, राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी, जिनसे साल 2022 में उनका तलाक हो चुका है।