फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'तेरे इश्क में' के आगे पस्त 'गुस्ताख इश्क'; '120 बहादुर' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Wed, 03 Dec 2025 07:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में सजी हैं। रोमांटिक से लेकर कॉमेडी और वॉर फिल्म तक के विकल्प दर्शकों के लिए मौजूद हैं। कमाई के मामले में कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों थिएटर्स अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से गुलजार हैं। रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीनों के लिए 'तेरे इश्क में' और 'गुस्ताख इश्क' सजी हैं। वहीं, कोई मीनिंगफुल फिल्म देखना चाहते हैं तो '120 बहादुर' का विकल्प है। मगर, आपको किसी कॉमेडी फिल्म की तलाश है तो 'मस्ती 4' देख सकते हैं। जानते हैं मगलवार को किस फिल्म ने सबसे ज्यादा दर्शकों को आकर्षित किया? 

विज्ञापन

तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
'तेरे इश्क में'
धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कल मंगलवार को इसकी कमाई में और इजाफा दर्ज हुआ है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवे दिन का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा। 'तेरे इश्क में' का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार  71 करोड़ रुपये हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 85 से 95 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत वसूल लेगी। अगर कमाई का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो 100 करोड़ी कुनबे का हिस्सा भी बन सकती है।

Tere Ishk Mein Review: धनुष की आंखों में छिपा दर्द बना असली ताकत, छोटे रोल में जीशान ने छीनी लाइमलाइट

फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'गुस्ताख इश्क'
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अपनी रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही। रिलीज के बाद क्रिटिक्स से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मगर, कमाई के मामले में 'तेरे इश्क में' के आगे यह फिल्म पस्त होती दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पांच दिन में पूरे दो करोड़ भी नहीं जुटा पाई है। सोमवार को इसने 07 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन का कलेक्शन 11 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल कारोबार 1.48 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

जूटोपिया 2 - फोटो : एक्स
'जूटोपिया 2'
थिएटर्स में अमेरिकी एनिमेशन फिल्म ‘जूटोपिया 2’ भी लगी हुई है। सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 73 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज हुई है और कलेक्शन 98 लाख रुपये रहा। इस फिल्म की टोटल कमाई 10.16 करोड़ रुपये हो चुकी है। 'गुस्ताख इश्क' की तुलना में ‘जूटोपिया 2’ मजबूत स्थिति में है।

120 बहादुर - फोटो : एक्स
'120 बहादुर'
फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सराहा है। मगर, कलेक्शन के मामले में फिल्म लाखों में सिमट गई है। सोमवार को 11वें दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को 12वें दिन का कलेक्शन 30 लाख रुपये रहा। इस फिल्म की टोटल कमाई 17.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
विज्ञापन

मस्ती 4 - फोटो : एक्स
'मस्ती 4'
लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह चौथी किस्त 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे हैं। इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने बीते सोमवार को 12 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, मंगलवार को 12वें दिन इसका कलेक्शन 11 लाख रुपये रहा। फिल्म की टोटल कमाई 14.78 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें