साथियों का ख्याल रखते थे खोसला
सुनीता ने बताया 'खोसला अपने साथ काम करने वाले लोगों का बहुत ख्याल रखते थे और अपने सेट पर शांत माहौल बनाए रखते थे। 'वह अपने काम का आनंद लेते थे और यही सबसे अच्छी बात थी... सितारे उनके साथ काम करने का आनंद लेते थे। वह कहते थे अपना सर्वश्रेष्ठ दो। हर कोई उनके साथ बहुत खुशी से काम करता था। उन्होंने मधुबाला, साधना, मुमताज, वहीदा रहमान और आशा पारेख जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया।'
मुम्ताज, राज खोसला, राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मजरूह सुल्तानपुरी और आनंद बख्शी थे दोस्त
राज खोसला कवि गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी, गीतकार आनंद बख्शी, फिल्म निर्माता ऋषिकेश मुखर्जी और लेखक राही मासूम रजा के भी करीबी दोस्त थे। इस पर बेटी सुनीता ने कहा 'उस समय मेरी उम्र शायद 14 या 15 साल रही होगी। बहुत सारे अच्छे पल थे... राही मासूम रजा उनके करीबी दोस्त थे। उनका मजरूह सुल्तानपुरी और ऋषिकेश मुखर्जी के साथ भी एक रिश्ता था। ऋषिकेश मुखर्जी के साथ, वे हर रोज शतरंज खेलते थे। शाम को वे इसी तरह अपना समय बिताते थे।'
यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: कमल हासन की फिल्म रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 'ठग लाइफ' को मिलेगा फायदा
परिवार के साथ राज खोसला
- फोटो : एक्स
परिवार के साथ बिताते थे वक्त
सुनीता ने बताया 'एक पिता के तौर पर उन्होंने अपनी पांचों बेटियों के लिए कुछ नियम बनाए थे और सप्ताहांत को हमेशा "पारिवारिक समय" के तौर पर आरक्षित रखा था। वह सुनिश्चित करते थे कि शाम सात बजे हम सभी पांचों घर में हों। हर शनिवार, रविवार को हम अपने पुश्तैनी घर में पारिवारिक समय बिताते थे। मेरे दादाजी वहां होते थे और हमारे लिए सारा सामान तैयार रखते थे। हम वहां बिरयानी खाते थे और उसका लुत्फ उठाते थे।
बतौर निर्देशक दीं बेहतरीन फिल्में
आपको बता दें बतौर निर्देशक राज खोसला ने 25 से अधिक फिल्में बनाईं। इसमें 'सीआईडी', 'बॉम्बे का बाबू' और 'मेरा गांव मेरा देश', 'वो कौन थी?' (1964), 'मेरा साया' (1966), 'मेरा गांव मेरा देश' (1971) और 'दोस्ताना' (1980) जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। शनिवार को उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है।