फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025: फाइनल से पहले नंदिनी गुप्ता पर घरवालों ने लुटाया प्यार, मां बोलीं- ‘ऑल द बेस्ट मेरी चैंपियन’

Sat, 31 May 2025 02:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandini Gupta: नंदिनी गुप्ता के मिस वर्ल्ड 2025 के फानल में पहुंचने पर पूरा देश उनकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है। अब घरवालों ने भी उनको शुभकामनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@nandiniguptaa13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस वर्ल्ड 2025 का आज फाइनल है। हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में होने वाले इस फाइनल में सभी की निगाहें भारत को रिप्रजेंट करने वाली नंदिनी गुप्ता पर हैं। पूरा देश नंदिनी के जीत की दुआएं कर रहा है। इस बीच अब नंदिनी को उनके परिवार और करीबियों ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं।

माता-पिता ने दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन

फेमिना मिस इंडिया और नंदिनी गुप्ता के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नंदिनी गुप्ता के माता-पिता, भाई-बहन समेत सभी घरवालों ने उनके विजेता बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता और मां रेखा गुप्ता ने अपनी बीटिया को शुभकामनाएं दी हैं। पिता ने जहां उन्हें ‘ऑल द बेस्ट मेरी लॉडो’ कहा, तो वहीं मां ने नंदिनी को चैंपियन बताते हुए उनकी जीत की शुभकामना की है।
 

 

भाई-बहन और दोस्तों ने बोला ‘ऑल द बेस्ट’

विज्ञापन

माता के पिता के अलावा नंदिनी के भाई-बहन और घर के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बहन अनन्या गुप्ता ने कहा कि दीदी क्राउन को घर लेकर आओ। तो वहीं नंदिनी के भाई, अंकल और दोस्तों ने भी उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए ऑल द बेस्ट बोला है।

यह खबर भी पढ़ेंः Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए कैसा रहा कोटा से निकलकर मिस वर्ल्ड के मंच तक का सफर

करियर से जुड़े लोगों ने भी दीं बेस्ट विशेज
साथ ही उनके करियर से जुड़े लोगों और करीबियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके मेकअप डिजाइन कोच, डाइट कोच, न्यूट्रीशियन कंसल्टेंट, लाइफ कोच और डांस कोच ने नंदिनी के जीत के लिए उन्हें बेस्ट विशेज दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें