राहुल देव और मुकुल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकुल को अपनी जिम्मेदारी मानते थे राहुल
भाई मुकुल देव के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि वो घर का लाडला था। मुझसे दो साल छोटा था। लेकिन पता नहीं क्यों मुझे ऐसा लगता था कि मैं ही उसकी जिम्मेदारी हूं। मैं उसे स्मोकिंग और ज्यादा एक्सरसाइज करने के बारे में खूब नसीहत देता था। लेकिन एक समय के बाद चाहे वो आपके भाई-बहन हों या आपके बच्चे, जब वो बड़े हो जाते हैं, तो आपको उन्हें स्पेस जरूर देना चाहिए। ऐसा करना मुश्किल है, लेकिन जरूरी है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे मुकुल
अभिनेता ने कहा कि हमारे इमोशंस हमें कहीं ले जाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे जरूरी है उनका बहादुरी से सामना करना। जरा सी भी लापरवाही नहीं, बल्कि प्यार से। उस स्थिति को जितना हो सके प्यार देना। आगे बढ़ने का यही एकमात्र रास्ता है। मुकुल देव हाल ही में अपने निधन के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे।