ओडिशा से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ओडिशा के बरहामपुर शहर का एक 22 वर्षीय यूट्यूबर पांच दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर झरने में तेज बहाव होने के कारण पानी में बह गया। पुलिस द्वारा तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
कब और कैसी हुई घटना?
पुलिस के अनुसार, सागर कुंडू नाम का एक यूट्यूबर 23 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट करने के लिए 175 मीटर ऊंचे दुदुमा झरने पर गया था। अधिकारी ने बताया कि पानी बढ़ने के कारण उसके दोस्तों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद, वह झरने में उतर गया। फिर अचानक तेज बहाव होने के कारण वह बह गया।
यह खबर भी पढे़ं:
Janhvi Kapoor: ‘परम सुंदरी’ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना पर जान्हवी ने जताई खुशी, कहा- अलग हैं दोनों फिल्में
कैसे बढ़ा अचानाक पानी
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा, ‘मचकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। यूट्यूबर सागर कुंडू तेज धाराओं में बह गए और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।’
यूट्यूबर ने लगाई बचाव की गुहार
यूट्यूबर के दोस्त अभिजीत बेहरा ने कहा, ‘सागर कुंडू मुझसे हाथ जोड़कर बचाव की गुहार लगा रहा था। उसने कैमरा और अन्य सामान फेंक दिए, लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए।’
तलाश जारी है
यूट्यूबर को लापता हुए 5 दिन हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पानी का बहाव कम होने पर वो छानबीन तेजी से चालू करेंगे। बहाव कम करने के लिए अनुरोध किया गया है। साथ ही आपको बताते चलें कि दुदुमा ओडिशा के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा के पास स्थित यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।