फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Bose: राहुल बोस ने खुद को बताया स्टारलेट, बोले- फिल्म 'चमेली' में मिली करीना से कम फीस

Thu, 20 Mar 2025 03:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Bose: बॉलीवुड में कलाकारों की फीस एक बड़ा मुद्दा रही है। अक्सर ही इंडस्ट्री में लैंगिक आधार पर भुगतान की असमानता की बात कही जाती रही है। अब अभिनेता राहुल बोस ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने उन्हें मिली फीस पर भी बात की।
विज्ञापन
राहुल बोस - फोटो : इंस्टाग्राम-@rahulbose7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको 2003 में आई फिल्म ‘चमेली’ तो याद ही होगी। फिल्म में करीना कपूर के साथ राहुल बोस मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, राहुल बोस का ये मानना है कि उस फिल्म की प्रमुख स्टार करीना कपूर ही थीं। साथ ही अभिनेता ने ये भी बताया कि फिल्म की उनकी फीस करीना को मिली फीस का एक छोटा सा हिस्सा मात्र थी। 

चमेली में करीना थीं स्टार

विज्ञापन

पीटीआई के मुताबिक, मर्दों वाली बात सम्मेलन में बात करते हुए अभिनेता राहुल बोस ने बॉलीवुड में वित्तीय असमानता पर भी खुलकर बात की। अभिनेता ने कहा, “पुरुष अभिनेताओं ने भी वर्षों से 'स्टारलेट' की भूमिका निभाई है। मैं खुद इसका एक उदाहरण हूं। फिल्म ‘चमेली’ में मैं स्टारलेट था और करीना स्टार थीं। वो आज भी मुझसे ज्यादा लोगों को थिएटर में ला सकती हैं।"

करीना को मिले थे मुझसे ज्यादा पैसे
अभिनेता ने आगे कहा, “फिल्म ‘चमेली’ में मुझे करीना के मुकाले कम पैसे मिले थे। जो कि तार्किक भी है। जो लोग ज्यादा लोगों को थिएटर में बुला सकते हैं, बेहतर होगा कि उनके अनुपात का ध्यान भी रखा जाए और ऐसा हुआ भी है। यह पैटर्न कायम रहा, क्योंकि मैं कभी भी ऐसा अभिनेता नहीं था जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले आए।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli L2 Empuraan: एसएस राजामौली ने की मोहनलाल की तारीफ, ‘एल2: एम्पुरान’ के ट्रेलर को बताया ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड में पैसों के भुगतान के तरीके से खुश हैं राहुल
राहुल बोस ने आगे पैसों के भुगतान के मामले पर बात करते हुए कहा, “मुझे बॉलीवुड में पैसों के भुगतान का पैट्रेन सही लगता है। यहां कलाकार की कमाई उसके बॉक्स ऑफिस अपील पर टिकी होती है। जो जितने लोगों को थिएटर में ला सकता है, उसे उस हिसाब से भुगतान किया जाएगा।” खुद दो फिल्मों का निर्माण करने के बाद अभिनेता ने ये महसूस किया है कि उन्होंने खुद को जितना भुगतान किया, उससे ज्यादा नहीं किया होता। लैंगिक वेतन असमानता पर बहस को खारिज करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रणाली सीधी है, अगर कोई अभिनेता राजस्व लाता है, तो वे अधिक कमाते हैं, यदि नहीं, तो उनका वेतन इसे दर्शाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर की इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह, ट्रोलर्स के लिए भी लिखा कुछ खास

'बर्लिन' में नजर आए थे राहुल बोस
राहुल बोस अंतिम बार पिछले साल आई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘बर्लिन’ में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में राहुल बोस के साथ अपारशक्ति खुर्रान, ईश्वक सिंह, कबीर बेदी और अनुप्रिया गोएनका जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें