Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के मामले को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बृहस्पतिवार को दोनों ने अधिकारिक तौर पर एक दूसरे से तलाक ले लिया है। इस बात की तस्दीक उनके वकील ने की। मीडिया से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि 'तलाक हो गया है। शादी भंग हो गई है।' इस मामले में जब वकील से ज्यादा जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा 'कुछ नहीं, और कुछ नहीं कहूंगा।'
अदालत ने 20 मार्च को फैसला करने का निर्देश दिया था
इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था।
RJ Mahvash: 'झूठ, लालच और फरेब..', धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदालत ने किया था फैसले में बदलाव
आपको बता दें कि चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था। जिसके बाद तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था।
Chahal-Dhanashree Divorce: बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे चहल और धनश्री, तलाक पर कुछ ही देर में आएगा फैसला
दोनों ने सोशल मीडिया से हटाई थीं तस्वीरें
हाल ही में मीडिया में खबरें आईं थी कि चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थीं। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। चहल महविश के साथ मैच देखने पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं। इसके बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'