फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raha Kapoor: राहा कपूर ने एक बार फिर चुराया प्रशंसकों का दिल, मम्मी आलिया के साथ दिखीं

Sat, 27 Apr 2024 04:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ करीना कपूर खान के घर के बाहर देखी गईं। इस दौरान पैपराजी ने राहा की एक झलक कैमरे में कैद कर ली।

विज्ञापन
राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी 'राहा कपूर' एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। हाल ही में राहा को आलिया भट्ट के साथ देखा गया। आलिया भट्ट और राहा को करीना कपूर खान के घर बांद्रा के बाहर देखा गया। जहां गार्ड ने आलिया और राहा को कैमरे में कैद होने से बचाने के लिए छाते से ढक दिया। हालांकि, फिर भी राहा की एक झलक कैमरे में कैद हो गई। 4 महीने पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के दिन राहा को पैपराजी से मिलवाया था। 

 

राहा को चलते हुए देखना चाहते हैं प्रशंसक

आखिरी बार 'राहा' और 'जेह' को एक साथ खेलते हुए देखा गया था। राहा और जेह का वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसकों ने टिप्पणी कर कहा था कि वो राहा को चलते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

विज्ञापन

इन सितारों के लिए संजीवनी साबित होगी हीरामंडी?

विज्ञापन

 

जेह खेलने के लिए राहा को नहीं देता खिलौने

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आलिया भट्ट ने साझा किया था कि जेह अपने खिलौनों को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। वह राहा को अपने खिलौने एक बार खेलने के लिए देता था और वापस ले लेता था। 

 

राहा के नाम 250 करोड़ का बंगला!

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को उनके नए निर्माणाधीन बंगले पर देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने नए बंगले को राहा के नाम पर बनवाया है। दावा किया जा रहा है कि इस बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

Isha-Samarth: ईशा और समर्थ के ब्रेकअप को लेकर शर्त लगाते दिखे थे मुनव्वर और अभिषेक, अब ईशा ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें