फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bads Of Bollywood: स्क्रिप्ट में नहीं था राघव जुयाल और इमरान हाशमी का वायरल सीन, आर्यन को ऐसे आया विचार

Thu, 02 Oct 2025 10:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Juyal And Emraan Hashmi Viral Scene: आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का सबसे वायरल सीन राघव जुयाल और इमरान हाशमी के साथ वाला है। अब राघव ने इस सीन के पीछे की कहानी साझा की।
विज्ञापन
राघव जुयाल और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राघव जुयाल इन दिनों आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने अभिनय को लेकर चर्चाओं में हैं। सीरीज में राघव के काम की तारीफ हुई है। खासकर इमरान हाशमी के साथ जो उनका सीन है, जिसमें वो ‘कहो न कहो’ गाना गाते हैं, वो काफी वायरल हुआ है। अब राघव ने इस सीन के पीछे की कहानी बताई है। साथ ही उस सीन के पीछे आर्यन ने क्या कुछ कहा था, वो भी साझा किया।

स्क्रिप्ट में नहीं था सीन

विज्ञापन

एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने बताया कि अब उस सीन का एक अलग फैन बेस बन गया है। हालांकि, यह स्क्रिप्ट में नहीं लिखा था। आर्यन और मैं इस बात को लेकर बहुत परेशान थे कि इमरान सर की एंट्री पर क्या करेंगे। तभी आर्यन ने अचानक कहा, 'तुम गाना गाओगे।' हम इस पर विचार करने लगे कि 'भीगे होंठ तेरे' या 'कहो ना कहो', और आखिरकार मैंने 'कहो ना कहो' चुना क्योंकि इसमें अरबी अंश थे, जिससे मुझे ज्यादा परफॉर्म करने का मौका मिला।

राघव के किरदार की नहीं थी कोई बैकस्टोरी
राघव ने आगे सीरीज में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन जब मैंने मास्टर शॉट दिया, तो मेरा पूरा शरीर कांपने लगा और आंसू बहने लगे। यह अपने आप हुआ। हर कोई हैरान था, आर्यन भी। लेकिन मुझे लगता है कि यह काम कर गया क्योंकि यह असली लग रहा था। बाकी सभी किरदारों की बैकस्टोरी अच्छी तरह से लिखी गई थी। मेरी नहीं थी। परवेज बस वहां थे, मजेदार लेकिन अनिर्धारित। ‘किल’ के बाद लोगों ने मुझे मुख्य भूमिका में देखना शुरू कर दिया, इसलिए मैं आर्यन के पास गया। उसने मुझसे कहा, 'भाई, मैं तुम्हें जानता हूं। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। यह मेरा पसंदीदा किरदार है। हम इसे सेट पर साथ मिलकर बनाएंगे।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला

विज्ञापन

आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in

आर्यन को मौके पर ही कुछ करने की आदत है
डांसर-एक्टर ने आगे बताया कि आर्यन को मौके पर ही कुछ नया करने की आदत है और मुझे अलग-अलग तरीकों से काम करने की आदत है। इसलिए जब भी हम साथ होते, दूसरे कलाकार कहते, 'अरे नहीं, अब यह शूटिंग आगे बढ़ेगी।'

शाहरुख-आमिर और सलमान समेत कई सेलेब्स के हैं कैमियो
आर्यन खान द्वारा निर्देशित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव के अलावा लक्ष्य लालवानी, अन्या सिंह, सहर बंबा, मोना सिंह, मनोज पाहवा, बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा शो में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, बादशाह, इमरान हाशमी, एसएस राजामौली, रणवीर सिंह, करण जौहर, रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स के कैमियो भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें