क्या है फिल्म की कहानी?
खबरों के मुताबिक राधिका आप्टे की फिल्म 'कोट्या' एक हिंदी/मराठी एक्शन-फंतासी है। इसमें एक प्रवासी नौजवान की कहानी दिखाई गई है। नायक एक गन्ना काटने वाला शख्स है। जबरदस्ती की एक चिकित्सा प्रक्रिया के बाद नौजवान को कुछ ताकतें मिलती हैं। इसके बाद वह उन ताकतों का इस्तेमाल अपने परिवार का कर्ज उतारने के लिए करता है। फिल्म का प्रोडक्शन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह', साइबर अपराध की है कहानी
राधिका आप्टे का काम
रिधिका के काम की बात करें तो वह हाल ही में 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। फिल्म को बाफ्टा अवॉर्ड के नामांकित किय गया था। राधिका को बीआईएफए अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। राधिका ने फिल्म में उस महिला का किरदार निभाया था जिसे जबरदस्ती अरेंज मैरिज में घसीटा जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: तीन दिन के लिए डीआरआई हिरासत में रान्या राव, सोना तस्करी से जुड़ा है मामला
बच्चे के साथ शेयर की थी फोटो
राधिका आप्टे ने साल 2012 में शादी कर ली थी। पिछले साल राधिका आप्टे ने अपने पति बेनेडिक्ट के साथ अपने बच्चे का स्वागत किया था। इंस्टाग्राम पर राधिका ने एक नवजात बच्चे की तस्वीर साझा की थी। इसमें वह बच्चे को स्तनपान करा रही थी। फोटो में छुट्टी के बाद काम पर उनकी वापसी को दिखाया गया था।