इसलिए पवन कल्याण को पसंद करती हैं राशि
पवन कल्याण के बारे में बात करते हुए राशि ने कहा 'मैं इस चीज को बहुत पसंद करती हूं कि वह महिलाओं के प्रति सम्मान रखते हैं। दूसरी बात यह है कि आम लोगों को भी वह बहुत प्रेम करते हैं। इन सबके अलावा वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं।' राशि ने आगे बताया 'उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है। मैंने सेट पर ऐसी छोटी-छोटी चीजें देखीं, जिनसे मैं हैरान हो गई। मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता है कि वो कितने अच्छे हैं। ये पहली बार था जब मैं किसी सेट पर किसी स्टार से इतना प्रभावित हुई।'
राशि खन्ना का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि राशि खन्ना अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आने वाली हैं। वह 21 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं। वह वेब सीरीज 'तलाखों में एक' में पुलिस का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।