फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनतारा के जन्मदिन पर विग्नेश शिवन ने दी करोड़ों की आलीशान कार; शेयर कीं तस्वीरें

Wed, 19 Nov 2025 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vignesh Shivan-Nayanthara: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर उनके डायरेक्टर पति ने उन्हें रॉल्स रॉयस गिफ्ट की है। इसकी कीमत करोड़ों में है। विग्नेश ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के बर्थडे को उनके पति व डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने और खास बना दिया। विग्नेश ने उन्हें रॉल्स रॉयस गिफ्ट की है, जिसकी फोटोज आज बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने नयनतारा के लिए एक लव नोट लिखा है।

विज्ञापन

नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम
जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया
विग्नेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नई चमचमाती आलीशान कार की फोटो साझा की है। तस्वीर में नयनतारा और विग्नेश अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी नयनतारा। आपका जन्मदिन एक आशीर्वाद है। मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं। जीवन को इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। हमारी जिंदगी में इतने खूबसूरत पल, प्यार, पॉजिटिविटी देने के लिए यूनिवर्स का शुक्रिया'।
 

कितनी है कीमत?
इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये करीब बताई जा रही है।  नयनतारा और विग्नेश की शादी साल 2022 में हुई। विग्नेश ने नयनतारा के जन्मदिन पर उन्हें कार गिफ्ट करने का चलन बनाया है। इस साल भी उन्होंने इसे पूरा किया। नयनतारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लगातार अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में बिजी हैं। वे जल्द ही चिरंजीवी, बालकृष्ण और यश के साथ फिल्म में नजर आएंगी। साथ ही तमिल और मलयालम सिनेमा में भी कई प्रोजेक्ट हैं। वर्क कमिटमेंट्स के बावजूद नयनतारा ने सादगीभरे अंदाज में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

'जवान' से किया बॉलीवुड डेब्यू
नयनतारा साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के जरिए बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें