फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: इस मुहिम में शामिल करने के लिए आर माधवन ने जताया पीएम मोदी का आभार, पोस्ट कर कही ऐसी बात

Mon, 24 Feb 2025 04:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को  का आभार जताया है। इस हेल्थ अवेयरनेस मुहिम के लिए पीएम मोदी ने 10 हस्तियों को नॉमिनेट करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में मोटापा एक बड़ी समस्या है। इसी हेल्थ अवेयरनेस मुहिम के लिए पीएम मोदी ने 10 हस्तियों को नॉमिनेट करने की जानकारी दी थी। इस मुहिम में आर माधवन को भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर आर माधवन ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पोस्ट कर जताया आभार
माधवन ने एक्स पर पोस्ट कर आभार जताया है। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे देश को बेहतर स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करने के लिए इस आवश्यक और प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम को शुरू करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे इस महत्वपूर्ण संदेश को फैलाने में मदद करने के लिए नामित होने पर गर्व है।”

इन लोगों को किया नामित
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी, अभिनेता रोहित रॉय, ओयो के फाउंडर रितेश नागर, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी, फिल्म प्रोड्यूसर विजय मूलन, गोल्फर शुभांकर शर्मा, टेलीविजन निर्माता-लेखक विपुल डी शाह के साथ भारतीय तैराक साजन प्रकाश को नॉमिनेट करने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

ओटीटी पर नजर आए आर माधवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई हिसाब बराबर में नजर आए थे। इससे पहले आर माधवन को अजय देवगन के साथ फिल्म 'शैतान' में देखा गया, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वह तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा 'टेस्ट' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। यह फिल्म क्रिकेट और व्यक्तिगत संघर्षों के विषयों पर आधारित है। इस फिल्म के लिए वह अपने रंग दे बसंती के सह-कलाकार सिद्धार्थ और अभिनेत्री नयनतारा के साथ फिर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें