फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidaamuyarchi OTT Release: अजित कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार, जानें इसकी तारीख

Mon, 24 Feb 2025 04:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidaamuyarchi OTT Release: हाल ही में अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विदामुयार्ची’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने को तैयार है, जिसकी तारीख की घोषणा हो चुकी है। जानिए कब होगी रिलीज।

विज्ञापन
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म का इंतजार लोगों को बहुत बेसब्री से था। अगले महीने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की बहुत तारीफें हो रही थी। आइए जानते हैं कि किस तारीख को आप इसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विदामुयार्ची’ की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कर दिया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर 3 मार्च से देख सकेंगे, जो तमिल, कन्नड़, मलायालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "कोई ब्रेक नहीं। कोई सीमा नहीं। बस विदामुयार्ची।
 




यह खबर भी पढ़ें: My Melbourne Trailer: ‘माय मेलबर्न’ का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड के क्रिएटिव डायरेक्टर्स लेकर आए बेहतरीन कहानियां
विज्ञापन


इसकी कहानी में है शानदार ट्विस्ट
कहानी की बात करें तो यह फिल्म शादीशुदा कपल अर्जुन और कायल के आस-पास घूमती है। दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों अलग होने से पहले एक आखिरी यात्रा पर जाने का निर्णय लेते हैं, लेकिन उनकी यात्रा एक खतरनाक मोड़ पर उस समय आ जाती है, जब उनकी कार अजरबैजान के एक सुनसान इलाके में खराब हो जाती है। इस दौरान कायल रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है और अर्जुन उन्हें खोजने के लिए निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान वह कई चौंकाने वाली घटनाओं का सामना करता है। यह फिल्म जॉनाथन मोस्टोव की 'ब्रेकडाउन' से प्रेरित बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने साझा किया महाकुंभ का अनुभव, प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग का है आखिरी दिन

इस सितारों से सजी है यह फिल्म
फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो, इसमें अजित कुमार के साथ-साथ अर्जुन सरजा, रेजिना कासांद्र, और आरव जैसी प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। ओम प्रकाश ने फिल्म का छायांकन किया है। वहीं, एन बी श्रीकांत ने फिल्म का संपादन और अनिरुद्ध रविचंदर ने इसमें अपना संगीत दिया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें