फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Kissik Song: पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ हुआ ट्रोल, यूजर्स बोले- बकवास लिरिक्स, ढिंचक पूजा के गाने बेहतर

Tue, 26 Nov 2024 05:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के गाना  ‘किसिक’ लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। लोगों ने अब इसे ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। नेटिजन्स ने इसकी तुलना ढिंचक पूजा से की है।
 
विज्ञापन
किसिक सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ‘पुष्पा 2’ का आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ रिलीज हुआ। इस गाने में अभिनेत्री श्रीलीला नजर आई हैं। जहां, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं, अब इसके आइटम सॉन्ग की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है, लोग इसकी तुलना ढिंचक पूजा से कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों को यह गाना पसंद नहीं आया।  
विज्ञापन




 

किसिक को मिले कमेंट - फोटो : यूट्यूब
गाने को लेकर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
एक तरफ ‘पुष्पा 2’ का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है तो दूसरी ओर इसका ‘किसिक’ सॉन्ग लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। इस ट्रैक को लोथिका और सुब्लाशिनी ने गाया है। संगीत डीएसपी ने दिया है और बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। एक ने यूजर ने कहा “यह ढिंचैक पूजा प्रोडक्शन के गाने जैसा लगता है”, जिस पर एक यूजर ने यह भी जवाब दिया, “ढिंचक पूजा ज्यादा बेहतरीन है।” एक और ने कहा, “यह क्या बना दिया भाई!” एक नेटिजन ने 2021 के गाने “ऊ अंतवा” की तारीफ की और कहा, “ऊ अंतवा गाना और सामंथा का डांस जंगल की आग।” जबकि एक ने लिखा, “ऊ अंतवा इमोशन था।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस गाने को सुनने के बाद, मुझे खुशी हुई कि श्रद्धा ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया,” दूसरे ने तो यहां तक कह दिया, एक ने बस इतना कहा, “मूड खराब कर दिया”
 

किसिक को मिले कमेंट - फोटो : यूट्यूब
यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
24 नवंबर को यूट्यूब पर टी-सीरीज लेबल ने ‘किसिक’ गाने को रिलीज किया। इस गाने के हिंदी वर्जन को अब तक 114,41271  से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3.2 लाख लाइक्स मिले हैं। वहीं, इसके तेलुगु वर्जन को यूट्यूब पर 2,96,51824 बार देखा गया है और इसे 5 लाख लाइक्स मिले हैं।
Sonakshi Sinha-Zaheer: हमसफर जहीर के साथ सोनाक्षी की मस्ती, सोशल मीडिया पर साझा कीं रोमांटिक फोटोज
विज्ञापन

किसिक कमेंट - फोटो : यूट्यूब
‘पुष्पा 2’ कब होगी रिलीज?
17 नवंबर को बिहार के पटना में ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना समेत फिल्म की निर्माता और स्टार कास्ट मौजूद रहा। निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के साथ एक हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा का वादा किया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bollywood Stars: घरवालों से हुई इन सितारों की तकरार, किसी का प्रॉपर्टी तो किसी का लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें