फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP DHILLON: घर के बाहर गोलीबारी के बाद एपी ढिल्लों ने दी जानकारी, कहा- मैं सुरक्षित हूं, मेरे लोग सुरक्षित हैं

Tue, 03 Sep 2024 09:15 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की गई थी। अब गायक ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना के बाद उनसे संपर्क करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपी ढिल्लों एक मशहूर और लोकप्रिय पंजाबी गायक हैं। बीते रविवार की रात उनके कनाडा स्थित घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद से उस इलाके में दहशत फैल गई थी। गायक ढिल्लों का घर वैंकूवर के विक्टोरिया आईलैंड में स्थित है। फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुट गई हैं। इस बीच अब पंजाबी गायक ने भी गोलीबारी के एक दिन बाद, इस पर अपडेट देते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


एपी ढिल्लों ने खुद को बताया सुरक्षित 
एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों का शुक्रिया जताते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं सुरक्षित हूं, मेरे लोग सुरक्षित हैं। मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। आपका समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।" लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा के दावे के मुताबिक, गोलीबारी कनाडा में दो स्थानों विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में हुई थी। 
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' के सेट पर साथ दिखे कार्तिक आर्यन-विद्या बालन, फिल्म के लिए किया पोस्टर शूट
विज्ञापन

सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो करने की वजह से हुई गोलीबारी
कथित तौर पर रोहित गोदारा द्वारा इस गोलीबारी के पीछे की वजह भी बताई गई है। उसके मुताबिक, गोलीबारी इस वजह से की गई है कि एपी ने हाल में ही एक म्यूजिक वीडियो में अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया था। दावे के मुताबिक व्यक्ति गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है, जिसके तरफ से सलमान खान के घर के बाहर भी गोलीबारी की गई थी। एपी ढिल्लों को पंजाबी संगीत के साथ 80 के दशक की शैली के सिंथ-पॉप को मिलाने के लिए जाना जाता है। 'ब्राउन मुंडे', 'एक्सक्यूज़', 'समर हाई', 'विद यू', 'दिल नू' और 'इनसेन' जैसे गानों की वजह से वैश्विक स्तर पर वह बहुत तेजी से उभरे हैं।
विज्ञापन

Ananya Panday : 'लाइगर' की स्क्रिप्ट में कुछ चीजों से थी अनन्या पांडे को आपत्ति, बदलाव के लिए उठाई थी आवाज
सलमान खान के घर के बाहर भी हुई थी गोलीबारी
पिछले साल नवंबर में, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर कथित गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी। कथित तौर पर यह घटना घटना वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में हुई थी। इसके अलावा अप्रैल में, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर भी गोलीबारी की गई थी। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया था। मुंबई पुलिस ने इस घटना के लिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आरोपी घोषित किया है। 

सेल्फी में दिशा पाटनी का दिखा हॉट लुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें