फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K: दीपिका-प्रभास के फैंस को फ्री मर्चेंडाइज देंगे 'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स, सोशल मीडिया पर किया एलान

Sun, 09 Jul 2023 11:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब खबर आ रही है कि ‘प्रोजेक्ट के’ के मेकर्स  दीपिका पादुकोण और अभिनेता प्रभास के फैंस को फ्री मर्चेंडाइज देंगे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह तेलुगू सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक वैजयंती मूवीज द्वारा बनाई गई है। 20 जुलाई को मेकर्स फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। अब खबर आ रही है कि ‘प्रोजेक्ट के’ के मेकर्स  दीपिका पादुकोण और अभिनेता प्रभास के फैंस को फ्री मर्चेंडाइज देंगे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

 

विज्ञापन

20 जुलाई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट के' इतिहास रचने के लिए तैयार है। यह सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन की 'प्रोजेक्ट के' का टाइटल रिलीज डेट और ट्रेलर का खुलासा आने वाली 20 जुलाई को कॉमिक कॉन में किया जाएगा। फैंस भी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका प्रभास के फैंस को फ्री मर्चेंडाइज देंगे मेकर्स
हाल ही में, प्रोजेक्ट के के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। मेकर्स अब दीपिका और प्रभास के समान को फ्री मर्चेंडाइज देंगे यानी की फिल्म से जुड़े सेलेब्स के इन सामानों के फैंस को फ्री में दिया जाएगा। हालांकि, मेकर्स यह फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स के इस फैसले से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। 

Tunisha Sharma: चाचा पवन शर्मा ने तुनिशा के नाम पर रखा प्रोडक्शन कंपनी का नाम, कहा - अस्तित्व मैं जिंदा रखूंगा

विज्ञापन

फैंस को है ट्रेलर का इंतजार 
आपको बता दें कि वैजयंती मूवीज 19 जुलाई को एक ओपनिंग नाइट पार्टी के हिस्से के रूप में प्रशंसकों को फिल्म देखने की पेशकश करेंगे। 20 जुलाई को फिल्म की टीम 'दिस इज प्रोजेक्ट के: फर्स्ट ग्लिम्प्स ऑफ इंडियाज माइथो-साइंस-फाई एपिक' शीर्षक से एक पैनल की मेजबानी करेगी। सितारे एसडीसीसी के मंच पर परफॉर्म करते भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें