प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के लिए ऑस्ट्रेलिया में कई हफ्तों तक व्यस्त शूटिंग के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं । हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काम के बाद थकी हुई नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बेवॉच से डेब्यू किया। हालांकि, अब प्रियंका हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अभिनेत्री इन दिनों 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके अपडेट्स अक्सर वह अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के लिए ऑस्ट्रेलिया में कई हफ्तों तक व्यस्त शूटिंग के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं । हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काम के बाद थकी हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी यह पोस्ट देख काफी हैरान नजर आए।
वीडियो में काफी थकी नजर आईं अभिनेत्री
वीडियो में प्रियंका कार में बैठी हैं और उनके बाल गीले हैं, जैसे कि वह अभी-अभी शॉवर लेकर बाहर निकली हों। उन्होंने खुद का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह थकी हुई दिख रही हैं और अपना चेहरा पोछ रही हैं, लेकिन हमेशा की तरह उनके चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "बस आज ही महसूस कर रही हूं #स्टेमोटिवेटेड।"
इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
वीडियो देखने के बाद अभिनेता के प्रशंसक उनके बारे में चिंतित थे। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत काम करती है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद अभिनेत्री को एक ब्रेक की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि सिटाडेल शुरू होने से पहले वह कुछ समय ले पाएगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप मजबूत हैं, इसे बनाए रखें।" एक और प्रशंसक ने टिप्पणी की, "मजबूती से खड़े रहिए। प्रियंका, आप उन सभी लोगों का प्यार महसूस करें जो आपको प्यार करते हैं।" वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।