प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। उनकी पोस्ट खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह कभी अपनी बिटिया मालती की तस्वीरें साझा करती हैं तो कभी अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ा अपडेट शेयर करती हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह फोटो उनके काम से जुड़ी हुई है।