फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका ने पहली बार फैंस को सुनाई बेटी मालती मैरी की आवाज, लोग बोले- मां की है छाया

Thu, 22 Feb 2024 03:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने मालती की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उनकी प्यारी आवाज सुनने को मिली है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने मालती की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उनकी प्यारी आवाज सुनने को मिली है।
विज्ञापन


प्रियंका ने साझा की बेटी मालती की तस्वीरें
निक जोनस जहां अपने भाइयों के साथ संगीत कार्यक्रम के लिए दुनिया भर में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं, प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे मालती के साथ टोपंगा स्टेट पार्क में मस्ती करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रकृति का जादू और मालती की पहली पैदल यात्रा। मालती के घुटनों पर कीचड़ लगी नजर आ रही है।'



यह भी पढ़ें: Sultan: पहलवान के किरदार के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, सलमान ने किया बड़ा खुलासा!
विज्ञापन


बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं प्रियंका
तस्वीरों में मालती मैरी कीचड़ में खेलते नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वे अपनी मां प्रियंका के साथ स्नैक्स का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वे मालती से पूछती हैं, 'हम कहां जा रहे हैं?' जिसमें उनकी प्यारी आवाज सुनने को मिलती है। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मालती बहुत प्यारी लग रही हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'मालती की आवाज बहुत प्यारी है।' एक अन्य ने कहा, 'प्रियंका मैम आपकी बेटी बहुत खूबसूरत है।'
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण रीमा कागती के जरिए किया गया है। निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Indrani Mukerjea: हाईकोर्ट ने रोकी इंद्राणी मुखर्जी सीरीज की रिलीज, CBI के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का दिया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें