फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: हिंदी सिनेमा के फैन हुए पृथ्वीराज, कहा- मलयालम सिनेमा को अनुराग कश्यप से मिली प्रेरणा

Sat, 26 Jul 2025 04:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prithviraj Sukumaran Praise Hindi Cinema: हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म 'सरजमीं' में नजर आए हैं। ऐसे में उन्होंने हिंदी सिनेमा की तारीफ की है।
 
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप की तारीफ की है। उनका कहना है कि अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और हंसल मेहता जैसे कलाकारों की वजह से मलयालम फिल्म निर्माताओं को अपना काम बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। 
विज्ञापन

मलयालम सिनेमा ने संघर्ष किया
अभिनेता-निर्देशक सुकुमारन ने पहले मलयालम उद्योग के सामने आए संघर्षों पर विचार किया। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा एक वक्त में खुद से सवाल पूछता था कि हिंदी सिनेमा इतनी अच्छी कहानी कैसे ले आता है।
उन्होंने कहा 'कंटेंट के मामले में मलयालम सिनेमा इस समय एक बेहतरीन दौर से गुजर रहा है। हमारे पास ऐसे भी दौर थे जब हमें बेहतरीन कंटेंट के साथ संघर्ष करना पड़ा।

यह खबर भी पढ़ें: Khosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज

पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
सुकुमारन ने हिंदी सिनेमा की तारीफ की
सुकुमारन ने पीटीआई को बताया कि 'ऐसे भी दौर थे जब हम केरल में एक साथ बैठकर खुद से पूछते थे, 'हिंदी सिनेमा यह कैसे कर रहा है?' ज्यादा समय नहीं हुआ जब अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और हंसल मेहता के साथ हिंदी सिनेमा की इस नई लहर की शुरुआत हुई थी। बॉलीवुड जो हासिल कर रहा था, उससे हम सभी दंग थे। मुझे यकीन है कि बहुत जल्द, आप कहेंगे, 'वाह, हिंदी सिनेमा के लिए यह साल कितना शानदार रहा है।'
सुकुमारन ने कहा कि इन दिनों मलयालम सिनेमा भी अच्छा कर रहा है। उम्मीद है कि नई कहानी कहने का यह दौर लंबे समय तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

सरजमीं में सुकुमारन की भूमिका
सुकुमारन अपनी फिल्म 'सरजमीं' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म तेजी से अस्थिर होते कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में सुकुमारन, विजय मेनन की भूमिका में हैं, जो एक सम्मानित सेना अधिकारी हैं और अपने अटूट कर्तव्य और व्यक्तिगत बलिदान के लिए जाने जाते हैं। काजोल, सुकुमारन की पत्नी और इब्राहिम अली खान उनके बेटे की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें