फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेंशन हैक करने आ रहे ‘प्रीतम एंड पेड्रो’; राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज का टीजर रिलीज; जानिए कब देगी दस्तक

Wed, 20 May 2026 03:58 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pritam and Pedro Teaser: राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वे ओटीटी जगत में कदम रख रहे हैं। उनकी डेब्यू सीरीज है- 'प्रीतम एंड पेड्रो'। इसका मजेदार टीजर सामने आया है।
विज्ञापन
प्रीतम एंड पेड्रो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स', 'पीके', 'संजू' और 'डंकी' जैसी दिलचस्प फिल्में दर्शकों को दे चुके राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे रहे हैं। उनकी पहली सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसका टीजर आ गया है। 

विज्ञापन




मजेदार है राजू हिरानी की पहली सीरीज का टीजर
राजू हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर हिरानी, अरशद वारसी, विक्रांत मैंसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे सितारे हैं। टीजर में मजेदार अंदाज में सभी से मिलवाया गया है। इसी के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी जिक्र है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

साइबर क्राइम की अजब-गजब दुनिया की झलक दिखी
सीरीज के टीजर में साइबर क्राइम है, कंफ्यूजन है और लोगों के बीच आपसी टकराव है। यह सब गोवा में हो रहा है। सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' का टीजर दर्शकों को एक अनोखी दुनिया की मजेदार झलक दिखाता है, जहां डेटा का सामना डंडे से होता है। हंगामा कन्फ्यूजन से मिलता है और दो बिल्कुल अलग-थलग लोग इन सबके बीच फंसे हुए नजर आते हैं। इसमें वीर हिरानी को प्रीतम और अरशद वारसी को पेड्रो के रूप में देखा जाएगा। 

पॉप स्टार काइली मिनोग का बड़ा खुलासा, डॉक्यूमेंट्री रिलीज पर हुई भावुक; बोलीं- पांच साल पहले हुआ था कैंसर

कब से होगी स्ट्रीम?
एक्टर विक्रांत मैसी का किरदार मार्टिन इस कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्पी पैदा करता है। बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। टीजर पूरी तरह हिरानी स्टाइल से मैच खाता है। मशहूर फिल्ममेकर अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी 'प्रीतम एंड पेड्रो' कॉमेडी से भरपूर है। टीजर के बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी बेहद मजेदार है। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें