जॉन क्रांसिस्की ने निभाई रणवीर सिंह जैसी भूमिका
बता दें कि जॉन क्रासिंस्की इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जैक रायन- द घोस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में जॉन ने स्पाई की भूमिका अदा की है। उनका किरदार कुछ ऐसा ही है, जैसा फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह का है। रणवीर ने 'धुरंधर 2' में हमजा अली मजारी/ जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका अदा की है, जो अपने देश की खातिर अपनी जिंदगी दांव पर लगा देता है।
भारतीय सिनेमा की तारीफ में जॉन क्रासिंस्की ने क्या कहा?
जॉन क्रांसिस्की से हाल ही में भारतीय सिनेमा और फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सवाल किया गया। जॉन क्रासिंस्की जब भारतीय सिनेमा के बारे में बात कर रहे थे, तो बातचीत में धुरंधर का जिक्र आया। जॉन ने भारतीय सिनेमा को सबसे आधुनिक फिल्ममेकिंग में से एक बताया और इस इंडस्ट्री से आ रहे काम की तारीफ की। एनडीटीवी के साथ एक बातीच में जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' देखी है और भारतीय सिनेमा के बारे में उनकी आम राय क्या है? इस पर जॉन क्रासिंस्की ने कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह की वह ब्लॉकबस्टर फिल्म अभी नहीं देखी है।
जॉन क्रासिंस्की बोले- 'मौका मिला तो जरूर देखूंगा धुरंधर'
जॉन क्रासिंस्की ने आगे कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे 'धुरंधर' जरूर देखना चाहेंगे। एक्टर ने कहा, 'बेशक। मुझे कुछ भी देखना पसंद है। यह देखना हमेशा इंस्पायरिंग होता है कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं'। जॉन क्रांसिस्की ने कहा, 'मैंने यह फिल्म नहीं देखी है। लेकिन जहां तक भारतीय फिल्मों की बात है, तो उनमें से कुछ फिल्में आज के जमाने की सबसे बेहतरीन फिल्म मेकिंग का उदाहरण हैं। मैं अपने कई फिल्म मेकर दोस्तों को जानता हूं, जो फिल्में डायरेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भारतीय फिल्मों को देखकर लगातार और हमेशा हैरान रह जाते हैं'।