वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस प्रिंस नरूला को अपने साथ लेकर जा रही है। इस बीच वह हैरान दिख रहे हैं। कई लोग उनकी तस्वीरें ले रहे हैं।
प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका, दोनों में से किसी ने भी अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल 'गिरफ्तारी' क्लिप के बारे में कुछ नहीं लिखा है।
प्रिंस नरूला का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंस नरूला एक रियलिटी स्टार सेंसेशन हैं, जिन्होंने पहले 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'बिग बॉस' जैसे शो जीते हैं। उन्होंने 'बढ़ो बहू' और दूसरे टीवी शो में भी काम किया है।