फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इंडस्ट्री के सबसे अच्छे कलाकार हैं ईशान खट्टर? फैन ने 'होमबाउंड' के अभिनेता को लेकर कही ये बात

Thu, 08 Jan 2026 04:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ishaan Khatter: फिल्म 'होमबाउंड' में अभिनय करके ईशान खट्टर काफी मशहूर हो गए हैं। फैन और आलोचक उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर अपनी फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने आपको एक ऐसे एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है जो कई तरह के किरदारों को निभाते हैं। उन्होंने फिल्मों और ओटीटी पर अपने काम से अपने आपको साबित किया है। 'होमबाउंड' में अपने अभिनय से उन्होंने अपनी रेप्युटेशन को और ज्यादा मजबूत किया है। उनके फैंस इस बात के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ईशान को लेकर भावुक हुआ फैन
ईशान खट्टर ने अपने एक फैन का एक रिव्यू शेयर किया, जिसने ईशान को 'इंडस्ट्री का सबसे अच्छा एक्टर' बताया है। फैन ने 'होमबाउंड' से ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मेरे लिए यह फिल्म देखना एक निजी अनुभव है। होमबाउंड ने मुझे बहुत गहराई से प्रभावित किया है। कोविड के दौरान घर की यात्रा के बारे में सोचकर मैं रो पड़ा। कई लोग अपने घर वापस नहीं आ सके। फिल्म देखकर मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मैं वापस आ सका।'

फैन ने की तारीफ
फैन ने ईशान के बारे में कहा 'मुझे लगता है कि ईशान खट्टर अभी इंडस्ट्री में हमारे पास सबसे अच्छे एक्टर हैं। उनका टैलेंट कमाल का है। रॉ, पावरफुल, खूबसूरत सिनेमा का बेहतरीन उदाहरण!' ईशान खट्टर ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए आभार जताया है।

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ishaankhatter
'होमबाउंड' के बारे में
फिल्म 'होमबाउंड' 26 सितंबर 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने अपनी बेहतरीन स्टोरी, भावनात्मक गहराई और सामाजिक जुड़ाव की वजह से खूब चर्चा बटोरी है। ईशान खट्टर के अलावा इसमें जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया है। पूरी टीम में ईशान की परफॉर्मेंस सबसे अलग है और उन्हें फैंस और क्रिटिक्स दोनों से लगातार तारीफ मिल रही है।
 
विज्ञापन

ऑस्कर की दौड़ में शामिल 'होमबाउंड'
'होमबाउंड' को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एकेडमी ने 12 दूसरी कैटेगरी की एंट्री के साथ शॉर्टलिस्ट की घोषणा की। इसमें 15 फिल्में अगले राउंड में पहुंची हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें