प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र को लगाया गले
प्रीति जिंटा ने अपने एक्स हैंडल पर युजवेंद्र चहल के साथ तीन तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में प्रीति जिंटा हैं और युजवेंद्र चहल बैठे हुऐ हैं। दूसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा चहल को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा और चलह एक ट्रॉफी पकड़े हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं।
Shabana Raza B'day: मशहूर एक्टर की पत्नी हैं शबाना रजा, निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया था मुस्लिम नाम
प्रीति जिंटा ने की चहल की तारीफ
प्रीति जिंटा ने एक्स पोस्ट में लिखा है 'यह कैसे शुरू हुआ और कैसे चल रहा है। मैं युजवेंद्र से 2009 में किंग्स कप के दौरान चंडीगढ़ में मिली। मैं क्रिकेट में नई थी और वह अंडर-19 क्रिकेटर थे। इस बात को 16 साल हो गए हैं। इन सालों में मैंने उन्हें बढ़ते और क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाते हुए देखा है। मैं हमेशा चाहती थी कि वह मेरी टीम में रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। (अब वह टीम में हैं) हमारी टीम का आखिरी खेल इस बात का उदाहरण था कि मैं चहल की फैन क्यों थी। मैं तुम्हें अपनी टीम में लाकर खुश हूं। हमेशा तुम्हें मुस्कुराते और चमकते हुए देखना चाहती हूं।'
कुणाल कामरा विवाद के बीच वरुण ग्रोवर ने ली चुटकी, वीडियो के डिस्क्लेमर में लिखा- 'जगह की गलती नहीं है'
चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे। युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। 20 मार्च 2025 को दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। वकील ने इस बात की तस्दीक की कि दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है।