फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अभिजीत को बदतमीजी पड़ी भारी, पुलिस ने केस किया दर्ज

Fri, 15 Jul 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गायक अभिजीत को बदतमीजी पड़ी भारी - फोटो : Agency
विज्ञापन
गायक अभिजीत को आम आदमी पार्टी की नेता से बदतमीजी करना भारी पड़ गया है। आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने अभिजीज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कुछ दिनों पहले ही अभिजीत ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर आप नेता प्रीति समेत दूसरी महिलाओं ने अभिजीत के गलत रवैये का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी इसी तरह से बात की।
विज्ञापन


प्रीति ने जब अभिजीत की बदतमीजी को लेकर पुलिस कमिश्नर को ट्वीट किया तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच की। अभिजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

आपको बताते चले कि स्वाति चतुर्वेदी भी अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। गायक अभिजीत ने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया था।
विज्ञापन


उन्होंने गलत तरीके से यह बताने की कोशिश की थी कि उस पर किसी दूसरे समुदाय के लड़के ने हमला किया। इसके बाद स्वाति समेत कई लोगों ने ट्विटर पर इसका विरोध किया था, जिसके बाद अभिजीत ने पत्रकार को ना सिर्फ बेशर्म बुढ़िया कहा बल्कि उनके लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया‌ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें