फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratyusha Banerjee : प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में आया नया मोड़, पिता का दावा- बेटी ने नहीं की आत्महत्या

Sat, 02 Sep 2023 11:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या का मामला आज भी कोर्ट में चल रहा है। अब इस पर उनके पिता ने चुप्पी तोड़ी है और दावा किया है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
प्रत्युषा बनर्जी और परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बालिका वधू' की 'आनंदी' बनकर लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी लोग उन्हें खूब याद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से मिले धोखे की वजह से परेशान होकर खुदकुशी जैसा कदम उठाया था। प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या का मामला आज भी कोर्ट में चल रहा है। अब इस पर उनके पिता ने चुप्पी तोड़ी है और दावा किया है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

 

प्रत्युषा के पिता ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

पिछले दिनों खबर आई थी कि मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल राज सिंह की आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज करते हुए कहा है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि राहुल द्वारा शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय उत्पीड़न और शोषण ने मृतक को डिप्रेशन में डाल दिया था। राहुल ने प्रत्युषा को डिप्रेशन से निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। इसलिए यह उकसाने के दायरे में तो आता है।

Gadar 2: नहीं थम रही अमीषा पटेल-अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग, अब अभिनेत्री ने किया यह बड़ा दावा

पिता ने बेटी के लिए मांगा इंसाफ
अब प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा, ‘इस केस को शुरू होने में ही आठ साल लग गए हैं। हम लोग शुरू से ही चीख-चीख कर कह रहें है कि हमारी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसका मर्डर हुआ है। इन चीजों को सामने आने में इतना समय लग गया है कि हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए, लेकिन हमें इंसाफ की उम्मीद है।’

Rajnikanth: सुपरस्टार रजनीकांत को मिली करोड़ों की यह कार, फिल्म जेलर के निर्माता ने दिया तोहफा, देखें वीडियो

 

शंकर बनर्जी ने कहा कि सच जरूर बाहर आएगा

विज्ञापन

शंकर बनर्जी ने आगे कहा कि मेरी बेटी का सच बाहर निकल कर जरूर आएगा ही। कोर्ट किसी का नहीं होता है। वहां जो सच होगा वो सबके सामने आ ही जाता है। मेरी बेटी को जरूर इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें